मुजफ्फरनगर में नौ वर्षीय लड़के से दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर। जिले के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा नौ वर्षीय एक लड़के से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

तितावी थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के को उस समय बहला – फुसलाकर जंगल क्षेत्र में ले गया जब वह अपने मकान के पास एक खेत में खेल रहा था। लड़के ने मदद के लिए आवाज लगाई तो स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे बचाया।

उन्होंने बताया कि लड़के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *