लखनऊ में भारी बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

लखनऊ के हजरतगंज इलाक़े में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी हैं। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। ये हादसा दिलकुशा कालोनी में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुआ। मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है।

लखनऊ में भारी बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताया है। हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान भी किया गया है। घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट से शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा – लखनऊ मे एक दीवार गिरने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों को इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

लखनऊ की दिलकुशा कॉलोनी में एक पुरानी निर्माणाधीन दीवार के लगातार बारिश में गिरने से ये हादसा हुआ। मजदूर इस दीवार की आड़ में रह रहे थे। दीवार गिरने के बाद इलाक़े में अफरा तफरी मच गई।

https://twitter.com/AU_LucknowNews/status/1570628711778750465

हादसे में घायल दो लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत

घायल मजदूर ने बताया, फोन कर दी घटना की जानकारी
हादसे में घायल एक मजदूर झांसी के रहने वाले राघवेंद्र का कहना है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। हादसे में बेहोश हुए एक आदमी को जब फोन आया तो उसने 108 नंबर पर फोन किया फिर हम लोगों को अस्पताल लाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस भरी बारिश में कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *