सिर्फ दिनों में शेयर बाजार में डूब गया 5.80 लाख करोड़

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन की दहशत में शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। दो कारोबारी सत्र में निवेशकों को 5,80,016.37 करोड़ रुपया।डूब गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 949.32 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 764.83 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,696.46 अंक पर बंद हुआ।

सिर्फ दिनों में शेयर बाजार में डूब गया 5.80 लाख करोड़

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले दो सत्रों में 5,80,016.37 करोड़ रुपये घटकर 2,56,72,774.66 करोड़ रुपये पर रह गया।

https://twitter.com/MarketsCafe/status/1467761489041895424

सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस वित्त वर्ष में अक्टूबर महीने तक देश की 61 कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये 52,759 करोड़ रुपये जुटाए। उन्होंने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में अक्टूबर महीने तक जो 61 कंपनियां आईपीओ लेकर आईं, उनमें 34 लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) थे।

वित्त मंत्री ने बताया कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की कई कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए आ रही हैं। उनके मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में 56 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये बाजार से 31,060 करोड़ रुपये जुटाए और इनमें से 27 कंपनियां एसएमई थीं।

वित्त मंत्री ने लिखित उत्तर में कहा कि 61 कंपनियों में 35 कंपनियों के आईपीओ 100 करोड़ रुपये से कम थे। सीतारमण ने बताया कि इस वित्त वर्ष में आईपीओ लाने वाली कंपनियों में से 10 स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और छह सीमेंट/निर्माण क्षेत्र की हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री ने ‘वन 97 कम्युनिकेशंस’ के आईपीओ को लेकर कहा कि कंपनी को उम्मीद से अधिक अभिदान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *