भारत में भी कोरोना की डरावनी रफ्तार के साथ नए केस हुए 58 हजार

भारत में कोरोना की तेज रफ्तार ने ओमिक्रॉन के ज़रिए तीसरी लहर की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। देश में बीते एक दिन में कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए मामले आए हैं। इस दौरान 15 हजार 389 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। चिंता की बात यह है कि देश में अब कोरोना के ऐक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2 लाख पार पहुंच गया है।

भारत में भी कोरोना की डरावनी रफ्तार के साथ नए केस हुए 58 हजार

देश में 2 लाख 14 हजार 4 कोरोना मरीज हैं, जो कि देश में अब तक आए कुल कोरोना मरीजों का 0.61 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी दर भी थोड़ी कम होकर 98.01 फीसदी पर पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर में लगातार बढ़ोतरी जारी है और आज यह 4.18 फीसदी है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 534 मरीजों की जान भी गई है। इसके साथ ही अब तक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4,82,551 तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *