उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 57 फीसदी मतदान

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान पूरा हुआ। आज नौ जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले गए जिसमे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का भारी उत्‍साह दिखा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 57 फीसदी मतदान होने की खबर मिली है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 57 फीसदी मतदान

इस चरण में रुहेलखंड से लेकर तराई बेल्‍ट और अवध क्षेत्र के नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 860 कंपनी अर्धसैनिक सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन नौ जिलों में कुल 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.24 प्रतिशत वोट पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *