लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक लखनऊ में 49.88 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमतदान हुआ। आज के चरण में 49 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.68 फीसद मतदान की सूचना है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक लखनऊ में 49.88 प्रतिशत मतदान

पांचवे चरण में सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ जो 73 फीसद रहा जबकि 48.66 फीसदी मतदान के साथ महाराष्ट्र में सबसे कम वोट पड़े।

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर आज शाम पांच बजे तक की जानकारी के मुताबिक़ करीब 55.80 फीसद मतदान होने की खबर है।

आज के चरण में सबसे हॉट सीट, लखनऊ अमेठी और रायबरेली रही, लखनऊ लोकसभा सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी जबकि रायबरेली से राहुल गांधी चुनावी मैदान में थे।

यूपी की जिन 14 सीटों पर चुनाव हुआ। साथ ही लखनऊ की पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। इसी सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव के लिए वोट डाले गए।


चुनाव आयोग के मुताबिक़, शाम पांच बजे तक लखनऊ में 49.88 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 60.10 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ।


महाराष्ट्र में शाम के समय लम्बी कतारें देखी गईं जिससे यहाँ का मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है जबकि पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट दाल कर यहाँ के वोटर प्रतिशत को सर्वाधिक पर पहुंचा दिया है।

देश के अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 55.80, झारखंड में 61.90, ओडिशा में 60.55, लद्दाख में 67.15, जम्मू कश्मीर में 54.21 और बिहार में 52.35 प्रतिशत मतदाता ने वोट डाला।

अन्य जगहों की बात करें तो शाम पांच बजे तक बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत, फतेहपुर में 54.56 प्रतिशत, गोंडा में 50.21 प्रतिशत, हमीरपुर में 57.83 प्रतिशत, जालौन में 53.73 प्रतिशत, झांसी में 61.18 प्रतिशत, कैसरगंज में 53.92 प्रतिशत, कौशांबी में 50.65 प्रतिशत, मतदान हुआ। हालाँकि ये आंकड़े अंतिम नहीं है और अंतिम सूचना आने तक इनमे वृद्धि की आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *