देश के 44 प्रतिशत विधायक दागी: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के के विधायकों के हवाले से जारी की गई ये रिपोर्ट कई बड़े खुलासे करती है।

 देश के 44 प्रतिशत विधायक दागी: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की इस रिपोर्ट के मुताबिक़ देशभर में इस समय 44 फीसदी ऐसे विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली में 53 फीसद विधायकों के खिलाफ गंभीर केस चल रहे हैं।

चुनावी हलफनामों से एकत्र देता के आधार पर जारी एडीआर की ये रिपोर्ट देशभर में मौजूदा विधायकों पर का खुलासा प्रकाशित करती है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में देश में कुल 4001 विधायक हैं। जिसमें से यानी 44 फीसदी नेता जिनकी संख्या 1777 है, हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं।

 

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच 4033 विधायकों में से 4,001 के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इस विश्लेषण में देशभर में राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा विधायकों के हलफनामों की पड़ताल के बाद ये जानकारी जुताई गई है।

रिपोर्ट में प्रकाशित डेटा विधायकों द्वारा उनके हालिया चुनाव लड़ने से पूर्व दिए गए हलफनामों से लिया गया था। विश्लेषण में 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4033 विधायकों में से 4001 को शामिल किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक़ इस विधायकों में से लगभग 28 फीसद विधायक जिनकी संख्या 1136 है, ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़ कुल 114 विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की घोषणा की है। इनमें से 14 विधायकों के खिलाफ आईपीसी धारा-376 से संबंधित दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड के अलावा रिपोर्ट से प्राप्त विश्लेषण में विधायकों की संपत्ति की भी पड़ताल की गई है। राज्य विधानसभाओं में प्रति विधायक औसत संपत्ति करीब 13.63 करोड़ रुपये पाई गई है। इनमे दागी विधायकों की औसत संपत्ति 16.36 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट की माने तो बगैर आपराधिक मामलों वाले विधायकों की औसत संपत्ति 11.45 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट के आधार पर किये गए विश्लेषण के मुताबिक़ कुल 4001 विधायकों में से दो प्रतिशत यानी 88 विधायक अरबपति हैं। इनके पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *