दिल्ली हिंसा में अब तक 436 प्राथमिकी दर्ज, करीब 1400 लोग गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा में अब तक 436 प्राथमिकी दर्ज, करीब 1400 लोग गिरफ्तारउत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को लेकर पुलिस ने 436 FIR दर्ज हुईं हैं। आर्म्स एक्ट में 44 एफआईआर दर्ज हुई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि दंगों में 1400 लोगों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया गया है।

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने भी इस मामले में 21 एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रमुख एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि अफवाह न फैलाएं ,सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग न करें।

अफवाह के बारे में दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष से जानकारी हासिल करें। हम सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने के संबंध में छह मामले दर्ज, जांच जारी है।

रविवार की रात दिल्ली एक बार फिर फर्जी खबरों के चलते हिंसा और आगजनी की आग में जलने से बच गई। राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात महज दो-तीन घंटे में दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष को 1880 सूचनाएं मिलीं।

 

सभी सूचनाएं जांच में फर्जी (भ्रामक) पाई गईं। ये सूचनाएं अलग-अलग जिलों से मिलीं। अफवाह फैलाने वाली सबसे ज्यादा खबरें (481) पश्चिमी जिला पुलिस कंट्रोल रूम को मिलीं।

दक्षिण-पूर्वी, द्वारका, बाहरी और रोहिणी जिला इन अफवाहों की खबरें पाने में क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर रहे। अफवाहें फैलाकर राजधानी में शांति भंग कराने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वालों में सबसे ज्यादा आरोपी उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिला के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *