अगले 2 महीने में आप के 4 नेता होंगे गिरफ्तार- आतिशी सिंह

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं।

अगले 2 महीने में आप के 4 नेता होंगे गिरफ्तार- आतिशी सिंह

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए। आतिशी सिंह के मुताबिक़ लोकसभा चुनाव से पहले आने वाले दो महीने में आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं की गिरफ्तार कराने का भाजपा का इरादा है।

साथ ही उन्होंने बीजेपी द्वारा उन्हें ऑफर दिए जाने की भी बात कही है।उनका कहना है कि बीजेपी ने उनके बेहद निजी करीबी व्यक्ति के माध्यम से पार्टी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया है।

प्रेस से बात करते हुए आम आदमी पार्टी की नेता ने कहा कि बेहद करीबी व्यक्ति के माध्यमय से बीजेपी ने मुझे ज्वाइन कराने के लिए संपर्क किया। आगे उन्होंने बताया कि उनसे यह कहा गया कि या तो मैं बीजेपी ज्वाइन करके अपना राजनीतिक करियर बचा लूं, अपना राजनीतिक करियर बढ़ा लू। अगर बीजेपी नहीं ज्वाइन की तो आने वाले एक महीने में ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके करीबी द्वारा उन तक ये बात पहुंचे गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेताओं को कुचलना और खत्म करना हैं।

आतिशी सिंह ने कहा कि पहले सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई। फिर मनीष सिसोदिया और उसके बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई, और अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

आतिशी के खुलासे के मुताबिक़, आने वाले दो महीने में आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं के गिरफ्तार करने के भाजपा के इरादे की बात सामने आई है। आतिशी के मुताबिक़ गिरफ्तार किये जाने वाले लोगों में उनके अलावा सौरव भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा का नाम सामने आया है।

इसके जवाब में आतिशी का कहना है कि मैं बीजेपी को यह बताना चाहती हूं कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। खुद को अरविंद केजरीवाल के सिपाही बताते हुए उन्होंने कहा कि हम भगत सिंह के चेले हैं। जब तक आम आदमी पार्टी के हर नेता, विधायक और कार्यकर्ता में आखिरी सांस बची रहेगी तब तक हम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस देश को बचाने के लिए, देश के संविधान को बचाने के लिए, देश के लोगों को बेहतर जिंदगी देने के लिए काम करते रहेंगे।

आगे आतिशी ने जोड़ा कि आप चाहे एक-एक आदमी को जेल में डाल दो, आप चाहे एक-एक विधायक को जेल में डाल दो, चाहे एक-एक कार्यकर्ता को जेल में डाल दो। फिर भी लोग अरविंद केजरीवाल की लड़ाई लड़ने के लिए आते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *