कोरोना के नए मामलों में 38 फीसद इजाफा, सक्रिय मामले 63 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में तकरीबन 38 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। कोरोना मामलों के घटने के संकेत देते हुए मंगलवार को सात हजार केस दर्ज हुए थे वहीं आज इनकी संख्या दस हजार 542 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी वृद्धि देखने को मिली है।

कोरोना के नए मामलों में 38 फीसद इजाफा, सक्रिय मामले 63 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार 562 मरीज सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण से 38 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज की गई है। इस बीच मरीजों के ठीक होने की दर 98.67 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,50,649 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत रिकार्ड की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक़ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *