पुराने स्कूटर से चलने वाले पीयूष जैन के घर में भरे थे 250 करोड़ और 23 किलोग्राम सोना

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से आयकर विभाग ने 250 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर और फैक्ट्री में छापेमारी के बाद अधिकारियों को कुल 194 करोड़ रुपये कैश और 23 किलोग्राम सोना मिला है। पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुराने स्कूटर से चलने वाले पीयूष जैन के घर में भरे थे 250 करोड़ और 23 किलोग्राम सोना

पीयूष जैन को उनके गांव कन्नौज में उनकी सादगी के लिए जाना जाता था। पीयूष पुराने स्कूटर से ही कन्नौज में घूमा करता था। इतना ही नहीं पीयूष जैन ने घर के बाहर दो गाड़ियां रखी थीं, जिनमें से एक क्वॉलिस और दूसरी मारूति थी। जैन को करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर और फैक्ट्री में छापेमारी के बाद कुल 194 करोड़ रुपये कैश और 23 किलोग्राम सोना मिला है। छापेमारी की वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे अधिकारियों को नोट गिनने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

पीयूष जैन ने परफ्यूम बनाने की कला अपने पिता से सीखी थी, जो पेशे से केमिस्ट थे। जैन ने कानपुर में अपना परफ्यूम का कारोबार शुरू किया और फिर 15 साल के अंदर इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक फैलाया। पीयूष जैन का कारोबार अब मुंबई और गुजरात में भी काफी चल रहा है।

कारोबार फैलने पर पीयूष ने अपने भाई अमरिश के साथ मिलकर कन्नौज वाले घर को 700 गज की कोठी में बदल दिया। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी पीयूष अपने गांव आता तो लोग उसकी सादगी देखकर हैरान होते थे। पीयूष अपने पुराने स्कूटर पर ही सफर करता दिखता था। पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। माना जा रहा है कि जैन को पूछताछ के लिए अहमदाबाद भी ले जाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *