कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 24 कोरोना मरीजों की मौत

बेंगलुरु: कर्नाटक के चामराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में कोरोना के 24 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। इन 24 मरीजों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने जिला कलेक्टर से बात करते हुए हालात का जायजा लिया है।

कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 24 कोरोना मरीजों की मौत

जानकारी के मुताबिक यहां पर भर्ती इन 24 कोरोना मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है। यहां पर कोरोना के 144 मरीज भर्ती थे। एक साथ इतनी मौतों का खुलासा होने के बाद अस्पताल में सामने आए इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले पर सीएम ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *