ऑस्कर आयोजन के 1500 मेहमानों के लिए लज़ीज़ पकवान बनाने में जुटे हैं 200 शेफ

ऑस्कर्स 2022 का इंतजार पूरा हुआ और समय आ गया है 94वां अकैडमी अवॉर्ड्स देखने का। रविवार 27 मार्च को लॉस ऐंजिलिस, कैलिफोर्निया में ये आयोजन किया जा रहा है जो भारतीय दर्शकों के लिए 28 मार्च का दिन होगा।

ऑस्कर आयोजन के 1500 मेहमानों के लिए लज़ीज़ पकवान बनाने में जुटे हैं 200 शेफ

अकैडमी अवॉर्ड्स नाइट को लेकर शानदार तैयारियां की जा रही हैं। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक वीडियो सभी का ध्यान खींच रहा है। इसमें ऑस्कर अवॉर्ड्स की शाम मेहमानों के स्वागत के लिए किचन की तैयारियां दिखाई जा रही हैं।

इस इवेंट में पहुंचने वाले 1500 सिलेब्रिटीज़ के लिए खाने की तयारी करीब एक सप्ताह पहले से की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अवॉर्ड फंक्शन में आनेवाले मेहमानों के लिए दुनिया भर से करीब 200 शेफ किचन में तैयारी कर रहे हैं। दुनिया के कई टॉप शेफ साथ मिलकर इस स्पेशल इवेंट के लिए मेन्यू तैयार कर रहे हैं।

बेशक फिल्मी दुनिया के इस सबसे बड़े इवेंट में मेहमानों के स्वागत के लिए 200 लोग किचन संभालेंगे और 600 लोग डाइनिंग रूम। इनकी कोशिश होगी कि 1500 मेहमानों के स्वागत में कहीं कोई कमी न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *