मराठवाड़ा में कोरोना के 146 नये मामले सामने आये

औरंगाबाद 27 दिसंबर : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 146 नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान कोरोना वायरस के कारण क्षेत्र में दो लोगों की मौत भी हुई है।

मराठवाड़ा क्षेत्र के जिला मुख्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा जिसमें कोरोना के 33 नए मामले आए और तीन लोगों की इस वायरस के संक्रमण से जान चली गयी। इसके अलावा बीड में 22 नये मामले, परभणी में 22 नये मामले, लातूर में 19 नये मामले, जालना में 18 मामले, नांदेड़ में भी 18 नये मामले, उस्मानाबाद में आठ मामले और हिंगोली में पांच मामले सामने आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *