गुजरात ब्रिज हादसे में 132 लोगों की मौत

गुजरात में कल शाम हुए मोरबी पुल हादसे में अब तक 132 लोगों के मरने की खबर है। इस बीच 177 लोगों को बचा लिया गया है जिनमे 19 लोगों का इलाज चल रहा है।

गुजरात ब्रिज हादसे में 132 लोगों की मौत

सेना, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम तलाशी व बचाव अभियान जारी रखे है। हादसे में घायल लोगों को मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर 108 डॉक्टरों की टीम भी तैनात है।

मोरबी पुल घटना में केबल ब्रिज का रख रखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गई है। इस कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के कारण आज अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द कर दिया है। हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कल हुए हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सबसे पहले मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।

गुजरात में हुए इस हादसे में करीब 200 लोगों की टीम सारी रात बचाव काम करती रही। अब तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *