बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह पर 7 दिन बंद रहेंगे वाशिंगटन के 13 मेट्रो स्टेशन

वाशिंगटन 14 जनवरी : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में मेट्रो अधिकारियों ने राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन के शपथग्रहण समारोह के दौरान 13 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया है।

यातायात प्रशासन ने यहां जारी एक बयान में बताया कि 15 जनवरी से 21 जनवरी तक 13 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे और ट्रेनें सेवाएं विशेष तयशुदा समय के अनुसार जारी रहेंगी। इसके अलावा 26 बस मार्गों के आसपास के सुरक्षा घेरे का विस्तार किया जाएगा।

श्री बिडेन का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर चुनाव परिणामों से नाराज श्री ट्रंप के समर्थकों के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *