पहली बार होने वाले आईसीसी अंडर 19 वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने किया क्वालीफाई

दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अगले खेला जायेगा। इसका क्वालीफिकेशन का दौर शुरू हो चुका है। यहां महिलाओं के दो इवेंट खेले जाएंगे, जिनमें एक ICC U19 महिला T20 विश्व कप है। इसके अलावा इसमें प्रमुख आईसीसी महिला टी20 विश्व कप भी होगा।

पहली बार होने वाले आईसीसी अंडर 19 वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने किया क्वालीफाई

इस बीच एक रोमांचक क्वालीफिकेशन देखने को मिलेगा। जिसमे महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर महिलाओं के लगातार दो इवेंट खेले जाएंगे, एक ICC U19 महिला T20 विश्व कप और दूसरा प्रमुख आईसीसी महिला टी20 विश्व कप। 16 टीमों वाला आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप जनवरी 2023 से शुरू होगा।

अंडर 19 टूर्नामेंट में 11 पूर्ण सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हिस्सा ले रहे हैं। लाइनअप को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में शेष पांचवां स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका स्वचालित रूप से तय है। ये एकमात्र सहयोगी सदस्य राष्ट्र है।

शेष अन्य चार स्थानों के लिए क्वालीफिकेशन का दौर शुरू हुआ है। इनका चयन क्षेत्रीय योग्यता प्रक्रिया द्वारा निर्धारित होगा। इसके तहत चार क्षेत्रों में 19 टीमों के बीच मुकाबला होगा। जिसमें प्रत्येक क्वालीफायर की विजेता टीम विश्व कप में अपनी जगह पक्की करेंगे। यहां एशिया, ईएपी, यूरोप और अफ्रीका से एक एक टीम क्वालीफायर्स के जरिए आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *