पुणे के एक अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत

पुणे 09 जनवरी : महाराष्ट्र में भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार लग गई जिससे 10 नवजात बच्चों की मौत हो गयी।

जिला अस्पताल के सर्जन डाॅ प्रमोद खंडाते के अनुसार एक और तीन माह की आयु के 17 बच्चों को नवजात देखभाल वार्ड में रखा गया था। आज सुबह एक नर्स ने वार्ड से धुंआ निकलते देखा और डॉक्टरों को खबर की।

अस्पताल कर्मियों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। इनमें सात बच्चों को बचा लिया गया जबकि 10 बच्चों की मौत हो गयी।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक नवजात बच्चों के वार्ड में तड़के करीब 02.00 बजे आग लगी। आग लगने के कारणों का तात्कालिक पता नहीं चल सका है लेकिन आशंका जतायी गयी है कि शार्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई।

डॉ खंडाते ने बताया कि मृतक बच्चों के अभिभावकों को घटना के बारे में जानकारी दी गयी है। हादसे में बचे सात बच्चों को अन्य वार्ड में ले जाया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *