राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इस साल की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सिरीज़ बनी

ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करते ही राजकुमार हिरानी ने इतिहास रच दिया है। उनकी पहली ओटीटी सिरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने आईएमडीबी की खास लिस्ट में अव्वल जगह बनाई है। फिल्म की कहानी में साइबर क्राईम इन्वेस्टिगेशन को राजकुमार हिरानी ने अपने सिग्नेचर स्टाइल यानी भावुक अंदाज़ वाली कॉमेडी के साथ पेश किया है।

प्रीतम एंड पेड्रो ने इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) रिपोर्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाते हुए साबित कर दिया है कि क्यों उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ साल 2026 की एक खास और यादगार कहानी बन गई है। इस सिरीज़ को न सिर्फ प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड हासिल हुए हैं बल्कि शानदार राइटिंग, कॉमेडी, और वीर-अरशद की लाजवाब केमिस्ट्री के लिए भी भरपूर सराहना मिली है।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को IMDb की रिपोर्ट में साल 2026 की नंबर वन इंडियन सिरीज घोषित किया गया है। इस रिपोर्ट में 2016 से 2026 तक हर साल की टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन सिरीज की लिस्ट दी गई है।

इस कामयाबी के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्मी विरासत में एक और उपलब्धि शामिल हो चुकी है। राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले राजकुमार हिरानी द्वारा प्रोड्यूस की गई प्रीतम एंड पेड्रो का प्रीमियर 3 जुलाई 2026 को जियो हॉटस्टार पर हुआ था। इस 6 एपिसोड वाली सिरीज को अविनाश अरुण ने निर्देशित किया था। वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी लीड रोल में हैं। उनके अलावा मोना सिंह, विक्रांत मेस्सी और बोमन ईरानी जैसे शानदार कलाकार भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *