पाटीदारों ने सूरत में मचाया बवाल, दो बसों को किया आग हवाले

सूरत। गुजरात के सूरत में पाटीदारों ने जमकर उत्पात मचाया, कुछ अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने पहले तो भाजयुमो के कार्यक्रम में हंगामा किया और उसके बाद दो बसों को आग के हवाले कर दिया, मामले का पता चलते ही पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से भारत को स्वच्छ बनाने की अपील की

 

पुलिस ने बताया कि नगर पुलिस ने हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से कथित तौर पर जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया था जिसके बाद यह घटना हुई।

 

सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हीराबाग सर्किल में दो बसें फूंक दी गई। इलाके में अब स्थिति नियंत्रण में है। कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

कश्मीर से जुड़ी टिप्पणी को लेकर राजनाथ ने राहुल की आलोचना की

 

वहीं, हार्दिक पटेल ने देर रात एक बयान जारी कर कहा की उनके संगठन ने पुलिस से शहर के पाटीदार बहुल इलाकों में किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने को कहा था। उन्होंने दावा किया की प्रदर्शन शांतिपूर्वक था लेकिन पुलिस ने बेवजह लाठी चार्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *