यूपी का विश्व रिकार्ड, एक दिन में लगे 5 करोड़ पौधे

 

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश ने विश्व रिकार्ड बनाया। इसके तहत क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान में एक दिन में सबसे ज्यादा पांच करोड़ पौधे लगाये गये।

akhilesh dimple

अकेले यूपी में एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का यह अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। इससे पहले भी अखिलेश सरकार ने 7 नवंबर 2015 को पौधारोपण की मुहिम शुरू की थी। उस वक्त 8 घंटे में दस लाख से ज्यादा पेड़ लगाये गए थे। इतने कम समय में दस लाख पौधे लगाने की वजह से यूपी का नाम पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

 

क्लीन यूपी ग्रीन यूपी की शुरुआत खुद अखिलेश यादव ने कानपुर से की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं।

 

इस अभियान के तहत चौबीस घंटों के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी इस अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने लखनऊ में वृक्षारोपण किया। वन विभाग की ओर से प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि अभियान के तहत अगले चौबीस घंटों में 6166 जगहों पर पांच करोड़ पौधे लगे जो कि एक रिकार्ड है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *