ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर सुपरहीरो सीरीज ‘कृष’ की चौथी फिल्म में भी हीरोइन की भूमिका निभाएंगी। इस बार फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करेंगे, जो पहले भी इस सीरीज में मुख्य अभिनेता रह चुके हैं।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के हवाले से, प्रियंका चोपड़ा ने ‘कृष 4’ में नायिका का रोल साइन कर लिया है। खबर है कि प्रियंका, ऋतिक की इस फिल्म के विजन से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने तुरंत हामी भर दी।
बॉलीवुड ख़बरों में चर्चा है कि ऋतिक रोशन और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने एक बार फिर फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा को चुना है। ‘कृष 4’ साथ जादू की वापसी की खबर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। यह किरदार फिल्म ‘कोई मिल गया’ के 23 साल बाद सामने आएगा।
मीडिया के अनुसार, कृष 4 में एक बार फिर लोकप्रिय किरदार ‘जादू’ की वापसी होने की उम्मीद है। इस किरदार को 23 साल बाद फिल्मी दुनिया में दोबारा पेश किया जाएगा। इस बात के भी संकेत मिले हैं कि यह फिल्म 2026 की पहली तिमाही में फ्लोर पर आ जाएगी।
प्रियंका चोपड़ा ने न केवल फिल्म की कहानी की सराहना की, बल्कि निर्देशक के रूप में फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए ऋतिक रोशन के नज़रिए से भी प्रभावित हुईं। यह भी बताया जा रहा है कि रेखा ऋतिक की मां के रूप में इस फिल्म का हिस्सा होंगी और प्रीति जिंटा भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
प्रियंका, ऋतिक के डायरेक्शन में काम करने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। फैंसने ‘कृष’ और ‘कृष 3’ में प्रियंका और ऋतिक की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के एक बार फिर से हिट होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बताते चलें कि प्रियंका इससे पहले ऋतिक के साथ ‘कृष’ और ‘कृष 3’ में काम कर चुकी हैं। दोनों अदाकारों के बीच कामकाजी सामंजस्य और उनकी पिछली फिल्मों की सफलता इस फैसले की ख़ास वजह बताई जा रही है।
फिलहाल वाईआरएफ में ‘कृष 4’ का प्री-प्रोडक्शन पर काम जारी है। वीएफएक्स टीम इस सुपरहीरो फिल्म के प्री-विज़ पर काम कर रही है। वहीं ऋतिक अपनी राइटर्स की टीम और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने में जुटे हैं।