किशोर कुमार की बायोपिक के लिए सामने आया आमिर का नाम

एक्टर आमिर खान फिलहाल नई स्क्रिप्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं, हालाँकि उनकी ‘सितारे ज़मीं पर’ पर अभी काम चल रहा है। खबर है कि आमिर लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे।

किशोर कुमार की बायोपिक के लिए सामने आया आमिर का नाम

पिछले कुछ सालों में आमिर की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। उनकी बनाई ‘लाल सिंह चड्ढ़ा’ की असफलता के बाद आमिर की अच्छी फिल्म का इन्तिज़ार दर्शकों को है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, किशोर कुमार की बायोपिक का ऑफर अब आमिर खान को मिला है, जिसे आमिर ने पसंद भी कर लिया है। इस बायोपिक का निर्देशन ‘बर्फी’ और ‘लूडो’ बनाने वाले अनुराग बसु करेंगे।

किशोर कुमार की बायोपिक के लिए आमिर से पहले रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था, इसके बाद सुनने में आया कि आयुष्मान खुराना इस किरदार को निभाएंगे। अब आमिर खान का नाम चर्चा में है।

हालांकि अभी तक फिल्म से जुड़ा कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है लेकिन खबर है कि आमिर को इस फिल्म का आइडिया पसंद आ गया है।

वैसे आमिर खान के सामने इस समय पाइप लाइन में करीब आधा दर्जन फ़िल्में मौजूद हैं जिनमें किशोर कुमार की बायोपिक के अलावा उज्ज्वल निकम की बायोपिक और राजकुमार संतोषी की कॉमेडी की स्क्रिप्ट लगभग तय हो चुकी है। वहीँ गजनी 2, लोकेश कनगराज की एक फिल्म के अलावा जोया अख्तर की भी एक फिल्म आमिर की फेहरिस्त में है। इस बीच खबर आई है कि आमिर इस साल के अंत तक अपनी अगली फिल्म पर फैसला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *