हरियाणा चुनाव से पहले आज पीपली में किसानों की महापंचायत

विधानसभा चुनाव करीब आने पर हरियाणा के किसान आज फिर पीपली में महापंचायत कर रहे हैं। इस किसान महापंचायत का ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से किया गया है। इसके अलावा 2 अक्टूबर को भी किसानों की अमृतसर में मोर्चे की तैयारी है।

हरियाणा चुनाव से पहले आज पीपली में किसानों की महापंचायत

किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि यह महापंचायत हरियाणा के पीपली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा किसान आगामी बुधवार यानी 2 अक्टूबर को अमृतसर में पंजाब के डीसी ऑफिस में मोर्चा लगाने की तैयारी में जुटे हैं।

पीपली एक बड़े किसान आंदोलन के संघर्ष का गवाह है। पीपली के किसानों ने तीन कृषि क़ानूनों के खिलाफ दिल्ली में मार्च करने से पूर्व, सबसे पहली महापंचायत की थी।


आने वाले समय में किसान आंदोलन को और भी तेज किये जाने की बात करते हुए किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि 3 अक्तूबर को पूरे देश में दो घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा।


याद दिला दें कि यह महापंचायत 10 सितंबर साल 2020 में की गई थी। इससे पहले साल 2020 में सरकार देश में एमएसपी पर तीन कानून लेकर आई थी। पूरे देश के किसानों ने इस कानून के विरोध में आंदोलन किया था।

इस महापंचायत में शरीक होने के लिए सभी किसानों को बुलाया गया है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में 22 सितंबर को किसानों की महापंचायत हुई थी। इस महापंचायत में किसानों ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया था कि किसान 3 अक्तूबर को पूरे देश में रेल ट्रैक जाम करेंगे।

हरियाणा,  जींद के उचाना में भी 15 सितंबर को किसान महापंचायत हुई थी। महापंचायत में यह फैसला लिया गया था कि किसानों की तरफ से हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं किया जाएगा।

बताते चलें कि यह महापंचायत भारतीय किसान नौजवान यूनियन द्वारा बुलाई गई थी। इसमें हरियाणा से लेकर पंजाब तक भारी संख्या में कई किसान महापंचायत में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *