मध्यप्रदेश में मोहन यादव संभालेंगे सत्ता की कमान

मोहन यादव मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है और सरकार बनाने के लिए मोहन यादव ने अपना दावा पेश कर दिया है। दिसंबर की 14 तारिख को नई सरकार के शपथ समारोह की जानकारी मिली है।

मध्यप्रदेश में मोहन यादव संभालेंगे सत्ता की कमान

मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज्यपाल से मिलने के बाद अब खबर है कि 14 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी। अभी फिलहाल मोहन यादव के साथ कुछ ही नेता शपथ लेंगे जबकि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।

विधायक दल का नेता चुने जाने पर मोहन यादव ने आभार जताया कहा कि उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, ये भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचा सकती है।

इसके साथ ही अब पार्टी का पूरा फोकस राज्य की सभी 29 सीटों पर है जिसके लिए कुछ महीने बाद यहाँ की जनता वोट डालेगी। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने छिंदवाड़ा को छोड़कर राज्य की 28 सीटों पर कामयाबी पायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *