योगी सरकार का दिवाली से पहले जनता को उपहार

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले जनता को उपहार दिया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाएगा।

योगी सरकार का दिवाली से पहले जनता को उपहार

प्रत्येक उज्ज्वला योजना कनेक्शन लाभार्थी को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली के उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा- ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर परिवार को एक उपहार दिया है और सिलेंडर की कीमतों में 300 रुपये की कमी की है। अब हमने भी यह निर्णय लिया है कि प्रत्येक उज्ज्वला योजना कनेक्शन लाभार्थी को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।”

उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभ हुआ

इस अवसर पर सीएम आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभ हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को एलपीजी कनेक्शन के लिए वित्तीय सहायता देती है।

भाजपा की अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 55 लाख महिलाएं घर की मालिक बन गई हैं, जबकि ‘स्वच्छ भारत’ पहल के तहत राज्य में 2.75 लाख शौचालय बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *