चीन समर्थक उम्मीदवार मुहम्मद मोइज़ो बने मालदीव के राष्ट्रपति

मालदीव में हुए राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक उम्मीदवार मुहम्मद मोइज़ो ने जीत हासिल कर ली है।

चीन समर्थक उम्मीदवार मुहम्मद मोइज़ो बने मालदीव के राष्ट्रपति

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में मुहम्मद मोइज़ो को 54.06 फीसदी वोट मिले। इस दौरान मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मुहम्मद सालेह ने आधी रात से कुछ देर पहले अपनी हार स्वीकार कर ली।

सालेह ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट एक्स पर लिखा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोइज़ो को बधाई। मैं उन लोगों को भी बधाई देता हूं जिन्होंने चुनावों में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रदर्शन किया है।

मुहम्मद मोइज़ो ने अपनी पार्टी के अभियान मुख्यालय के बाहर एक संक्षिप्त भाषण दिया और समर्थकों से रविवार सुबह तक जश्न न मनाने का आग्रह किया, जब तक कि चुनावी पाबंदियां आधिकारिक तौर न हटा ली जाए।

2012 से राजनीति में एंट्री लेने वाले मोहम्मद मोइज़ो का जन्म 1978 में हुआ था और उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है।

गौरतलब है कि 61 वर्षीय निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मुहम्मद 17 नवंबर तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करेंगे। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोइज़ो पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *