देश भर में कहीं बारिश और कहीं हीटवेव से बेहाल हैं लोग

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ अगले दो से तीन दिनों में पूर्वी भारत में दस्तक दे सकता है। इस समय उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहाँ हीटवेव के चलते जान जीवन बुरी तरह प्रभावित है। आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने के संकेत मिले हैं।

देश भर में कहीं बारिश और कहीं हीटवेव से बेहाल हैं लोग

उत्तर प्रदेश में अभी भी भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। इस बीच पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से हल्की बारिश से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी ख़ास बदलाव के आसार नहीं है। उत्तरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 20 जून को  हल्की बारिश की संभावना है जबकि 21 जून को तराई इलाक़ों में हल्की मध्यम गति से बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। देश के कई अन्य राज्यों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है। साथ ही विभाग ने गर्मी से बचकर रहने का सुझाव दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलावा विदर्भ में अगले तीन दिनों तक हिटवेव का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्से भी तीन दिनों तक हीटवेव की चपेट में रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ यहाँ रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

इस समय कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के कारण जोरदार बारिश हो रही है। राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने असम में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के संकेत दिए हैं। यहाँ मौसम की गंभीरता को देखते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि असम के कई जिलों में पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *