एपल ने लॉन्च किया 15 इंच का सबसे पतला लैपटॉप, कीमत 1.54 लाख

एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में एपल ने आज देर रात 15 इंच के डिस्प्ले वाला लैपटॉप मैकबुक एयर लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 1.54 लाख रुपए है।

एपल ने लॉन्च किया 15 इंच का सबसे पतला लैपटॉप, कीमत 1.54 लाख

दुनिया के सबसे पतला इस एपल मैकबुक का साइज़ 11.5 मिलीमीटर है और खास बात ये है कि स्टूडेंट के लिए इसपर 10 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा आईफोन यूजर्स को पूरे साल के लिए नया जर्नल ऐप मिलेगा। इसमें यूजर्स डेली रूटीन, म्यूजिक, फोटो, लोकेशन और एक्टविटी के बारे में लिख पाएंगे।

एपल की एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 09 जून तक चलेगी। इस बीच लैपटॉप के अलावा 3 और प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। ये प्रोडक्ट मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो, डेक्सटॉप मैक प्रो और स्टूडियो हैं। साथ ही एपल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 के फीचर्स भी सामने ला रहा है।

एपल के 15 इंच के डिस्प्ले वाले लैपटॉप मैकबुक की भारत में कीमत 1.54 लाख है। इसका बैटरी बैकअप 18 घंटे का होगा। इसके अलावा मैकबुक चार रंगों में है जिसमे मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर पेश किये गए हैं। इस नए मैकबुक के फीचर्स की समानता 13-इंच वाले मैकबुक एयर M2 के जैसी है।

मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट डिवाइस को बनाने के लिए कंपनी पिछले 7 साल से इस पर काम कर रही थी। इस विजन प्रो को आंखों के रेटिना और हाथों के मूवमेंट से ऑपरेट किया जा सकता है। जिसमें दो 4K डिस्पले दिए गए हैं।

वार्षिक आयोजन वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) को कंपनी अपने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो हेडक्वार्टर में होस्ट करती है। इस अवसर पर सॉफ्टवेयर चेंजेज को डेवलपर्स के सामने लाने के लिए कंपनी ये इवेंट ऑर्गेनाइज करती है।

विजन प्रो को पहनने के बाद यूज़र वर्चुअल स्पेस में अपनी फोटोज और वीडियोज को स्क्रॉल कर सकेंगे साथ ही 3D मूवी देखने के अलावा गेम खेल सकेंगे।

M2 अल्ट्रा चिपसेट के साथ एपल ने स्टेनलेस स्टील से बने दो नए डेस्कटॉप लॉन्च किए हैं जो ‘मैक प्रो’ और ‘मैक स्टूडियो’ के नाम से है । ये नया मैक प्रो इन्टेल बेस्ड मैक प्रो से 3 गुना ज़यादा शक्तिशाली है। इसमें प्रो64GB और 128GB यूनिफाइड मेमोरी ऑप्शन है और इसकी स्टोरेज 1TB SSD है। कनेक्टविटी के लिए इसमें Wifi 6E और ब्लूटूथ 5.3 है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7.29 लाख रुपए आंकी गई है।

मैक स्टूडियो डेस्कटॉप को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमे 12 और 24 कोर CPU, 30 और 60 कोर GPU, 16 और 32 कोर न्यूलर इंजन मिलता है। भारत में इसके बेस वैरिएंट की कीमत 2.09 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट की 4.19 लाख रुपए है।

एपल ने iOS 17 के फीचर्स को की भी जानकारी दी है। इसे अब ‘हे सिरी’ नहीं बल्कि केवल ‘सिरी’ बोलकर वॉइस कमांड फीचर को यूज किया जा सकेगा। यूजर्स अब ऑफलाइन मेप भी यूज कर सकेंगे। ये iOS 17 में लाइव वॉयस मेल ट्रांसक्रिप्शन, फेसटाइम मैसेज रिकॉर्ड करने की क्षमता के साथ पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर जैसे फीचर्स लिए हुए है। डिवाइस में iOS 17 अपडेट मिलने के बाद यूजर्स फेसटाइम ऐप के जरिए रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज भेज सकेंगे।

एपल ने AirDrop में एक नया NameDrop फीचर है जो किसी डिवाइस को पास लाकर आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकेगा।

इवेंट से पहले एपल के CEO टिम कुक ने दुनियाभर के स्टूडेंट्स से मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘जैसा कि हम #WWDC23 शुरू करने के लिए तैयार हैं, मैं दुनियाभर के छात्रों से मिला, जो ऐसे ऐप बना रहे हैं जो iPhone को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में बदल देते हैं और हैप्टिक फीडबैक के ज़रिये ब्रेल पढ़ने के अनुभव को iPad में लाते हैं।’

इवेंट में ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कि iPhones के लिए iOS, कंप्यूटर के लिए macOS, और iPadOS के लिए iPadOS में बदलाव को पेश किया जाता है। कंज्यूमर्स से जुड़ी घोषणाएं भी होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *