चीन: शंघाई में गर्मी का 147 साल का रिकॉर्ड टूटा

चीन के शंघाई में गर्मी का 147 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शंघाई में बीता दिन मई महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

चीन: शंघाई में गर्मी का 147 साल का रिकॉर्ड टूटा

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक शंघाई में तापमान 147 साल बाद 36.1 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस दौरान सबसे ज्यादा है।

पूर्वी चीनी शहर के मौसम विज्ञान सेवा ने जानकारी दी कि दोपहर बाद मध्य शंघाई में मेट्रो स्टेशन पर तापमान और भी अधिक चढ़ गया, जोकि 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वैज्ञानिक इस बढ़ती गर्मी की वजह

ग्लोबल वार्मिंग बता रहे हैं।

ख़बरों के मुताबिक मई 1876 में शंघाई में तापमान 35.7 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि 1903, 1915 और 2008 में भी अधिकतम तापमान 35.7 पर पहुंच गया था।

विदेशी मीडिया से मिली जानकारियों के मुताबिक जून, जुलाई और अगस्त में आमतौर पर शंघाई में तापमान 36 डिग्री से ऊपर चला जाता है।

इस बार चीन बीते बरसों की तुलना में मार्च से असामान्य रूप से गर्म मौसम का सामना कर रहा है। समाचार एजेंसी के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान चीन के दक्षिणी प्रांतों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

वैज्ञानिक इस बढ़ती गर्मी की वजह ग्लोबल वार्मिंग बता रहे हैं। ये प्रतिकूल मौसम को बढ़ा रही है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंट पैनल की हालिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है थी कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने की वजह से कई और समवर्ती खतरों में तेजी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *