मकान और जहाज़ बेचकर भी नहीं अदा हो पाया क़र्ज़

चीनी अरबपति और चाइना एवरग्रांडे ग्रुप के चेयरमैन हुई का यान ने अपनी 93% संपत्ति खो दी है। ब्लूमबर्ग बिलेनायर इंडेक्स के अनुसार हुइ का यान की संपत्ति 5 साल में 93 फीसदी घट गई है।

मकान और जहाज़ बेचकर भी नहीं अदा हो पाया क़र्ज़

एक रिपोर्ट के मुताबिक हुई का यान कभी 42 अरब डॉलर के मालिक थे, लेकिन अब उनकी संपत्ति घटकर केवल 3 अरब डॉलर रह गई है।

हुई का यान के अलावा इस समय कई सबसे अमीर लोगों को भी 65 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

चीनी उद्योगपति हुइ का यान की नेटवर्थ 2017 में लगभग 42 अरब डॉलर थी, जो घटकर महज 3 अरब डॉलर रह गई है। एवरग्रांडे को 300 अरब डॉलर की उधारी चुकानी होगी। इसके साथ ही यह चीन में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबी डेवलपर है। हुई को मंदारिन में ज़ू ज़ियानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कंपनी को बचाने और कर्ज चुकाने के लिए अपनी निजी संपत्ति को भी दांव पर लगा दिया और साथ ही अपने मकान और प्राइवेट जेट्स तक बेच दिए। इसके बावजूद भी वो अभी तक उधारी नहीं चुका पाए हैं।

चीन के बेहद-अमीर और प्रभावशाली व्यवसायी हुई का यान कभी अपनी विशाल संपत्ति के कारण एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति माने जाते थे। इस समय अमेरिकी मीडिया समूह ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक हुई का यान के पास इस समय केवल 3 अरब डॉलर की संपत्ति है।

अमेरिकी मीडिया संगठन के मुताबिक अकेले हुई का यान की अपनी संपत्ति के घटने का दुःख झेल रहे हैं। उनके अलावा इस समय कई सबसे अमीर लोगों को भी 65 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *