‘पृथ्वीराज’ बने अक्षय के साथ मानुषी छिल्लर का डेब्यू

कोरोना महामारी ने कई बड़ी बजट फिल्मो पर असर डाला था जिनमे से एक अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ भी थी। लम्बे इन्तिज़ार के बाद आखिरकार फिल्म का अधिकारिक ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं।

'पृथ्वीराज' बने अक्षय के साथ मानुषी छिल्लर का डेब्यू

उम्मीदों के मुताबिक़ फिल्म के ट्रेलर में अक्षय बड़े ही शाही अंदाज में एक राजा के रूप में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर यहां राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में संजय दत्त भी है। ट्रेलर में संजय दत्त भी एक शूरवीर योद्धा के किरदार में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *