आलिया के साथ एक ही फ्रेम में समाया कपूर परिवार

रणबीर और आलिया की शादी के साथ भट्ट और कपूर परिवार की दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई है। इस शादी के बाद अब दोनों ही रिसेप्शन नहीं करेंगे, इसकी जानकारी ये जोड़ा पहले ही दे चुका है। फिलहाल अब ख़ास खबर के रूप में सोशल मीडिया पर कपूर्स की फैमिली की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में परिवार के सभी मेंबर शामिल है।

आलिया के साथ एक ही फ्रेम में समाया कपूर परिवार

तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ करीना, करिश्मा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, अनीषा मल्होत्रा रणबीर कपूर आंटी के बेटे निखिल नंदा, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा, रीमा जैन और उनके बच्चे आदर जैन और अरमान जैन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही दूसरी तस्वीर में आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CcV15GBv692/

आलिया भट्ट ने शादी के बाद इस मौके की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ ही वे कैप्शन में लिखती हैं- ‘आज, अपने परिवार और दोस्तों के बीच, घर पर…हमारी पसंदीदा जगह पर 5 साल बिताए हैं और अब हमने शादी कर ली है। हमारे पास पहले से ही बहुत सारी यादें हैं। जो हंसी, प्यार, गुस्से, झगड़े, नाइट्स, मूवी से भरे हैं। हमारे लाइफ के सबसे महत्वपूर्ण समय में हमारे साथ होने और हम पर प्यार बनाए रखने के लिए शुक्रिया। इन पलों ने बहुत कुछ खास बना दिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *