सपा के मुस्लिम नेता का इस्तीफा, अखिलेश से हैं नाराज़

सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के नेता कासिम राईन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर आवाज नहीं उठा रहे हैं।

सपा के मुस्लिम नेता का इस्तीफा, अखिलेश से हैं नाराज़

शुक्रवार को सपा नेता कासिम राईन ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उत्तर प्रदेश चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सपा से किनाराकशी के संकेत दे रहे हैं। अन्य नेता भी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

कासिम राईन ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने में कोई रुचि नहीं है। आजम खां का पूरा परिवार जेल में डाल दिए जाने पर अखिलेश यादव कुछ नहीं बोले। नाहिद हसन को जेल में डाला गया और सहिजल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया इसके बावजूद सपा अध्यक्ष ने इस पर किसी तरह की आवाज नहीं उठाई।

कासिम राईन सुल्तानपुर जिले के सेक्टर प्रभारी थे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष के मुसलमानों के प्रति इस तरह के व्यवहार से खिन्न होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *