ऐश्वर्या राय को ईडी का समन और अमिताभ बच्चन से उसका कनेक्शन

मुंबई : पनामा पेपर लीक मामले में अमिताभ बच्चन के परिवार की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय अमिताभ की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है।

ऐश्वर्या राय को ईडी का समन और अमिताभ बच्चन से उसका कनेक्शन

खबर है कि ऐश्वर्या राय फेमा के तहत दिए गए नोटिस में आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। ऐश्वर्या ने इसके लिए ईडी मुख्यालय को पत्र लिखा है। अब ईडी नया नोटिस जारी करेगा।

इस मामले की गिरफ्त में अमिताभ बच्चन भी आ रहे हैं। उन्होंने चार शेल शिपिंग कंपनी बनाई थीं। इसमें अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर बनाया गया था। इस मामले में उनका बयान डेढ़ महीने पहले ही दर्ज किया जा चुका है। साल 2005 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड पर एक कंपनी में ऐश्वर्या राय बच्चन को डायरेक्टर बनाया गया था। ऐश्वर्या के माता, पिता और भाई को भी डायरेक्टर बनाया गया था। ऐश्वर्या बाद के सालों में शेयर होल्डर बन गई थी। साल 2008 में कंपनी बंद कर दी गई। आरोप है कि टैक्स बचाने के लिए यह शेल कंपनी बनाई गई।

अब सवाल यह उठता है कि एक्टिंग से ताल्लुक रखने वाले बच्चन परिवार ने शिपिंग कंपनी क्यों बनाई? ईडी इसे मनी लॉन्ड्रिंग की नज़र से देख रही है।

पनामा पेपर लीक से खुलासा हुआ था और 930 सेल कंपनियों की जानकारी आई थी। ये 20 हजार करोड़ के टैक्स चोरी का मामला हो सकता है।

पनामा पेपर्स में फ्रॉड और टैक्स चोरी करने वाले दुनिया के कई नामी लोगों के बारे में जानकारी है। इसमें करीब 12000 ऐसे दस्तावेज हैं, जो भारतीयों से जुड़े हैं। इससे पहले साल 2016 में भी Mossack Fonseca के दस्तावेज लीक हुए थे, जिसमें 500 से ज्यादा भारतीयों के नाम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *