अमेरिका के चुनाव में इतिहास रच सकती हैं तीन भारतीय महिलाएं

वॉशिंगटन। नवंबर में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का लक्ष्य जहां सबसे बड़े अवरोधक को तोडऩा है, वहीं अमेरिकी कांग्रेस की चुनावी दौड़ में शामिल 19 महिलाओं की सूची में तीन भारतीय मूल की अमेरिकी महिलाएं भी चुने जा सकती हैं।

us election indian

एक पत्रिका ने महिलाओं की सूची जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस में सिर्फ 19 महिलाएं हैं और नवंबर के चुनाव में चुने जाने पर दोनों पार्टियों की एक दर्जन से अधिक महिलाएं ही अवरोधकों को तोडऩे में सफल हो सकती हैं। इस सूची में शामिल तीन भारतीय अमेरिकी महिलाएं हैं- प्रमिला जयपाल, कमला हैरिस और लतिका मेरी थॉमस। प्रमिला वॉशिंगटन राज्य से प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

कमला हैरिस कैलिफोर्निया से सीनेट में प्रवेश की कोशिश कर रही हैं। लतिका मेरी थॉमस फ्लोरिडा से रिपब्लिकन टिकट पर सदन की सदस्यता की दौड़ में हैं। प्रमिला और कमला डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। अगर इनका चयन हो जाता है तो कमला सीनेट के लिए चुनी जाने वाली दूसरी अश्वेत और पहली भारतीय-अमेरिकी महिला होंगी। सीनेट में चुनी गईं पहली अश्वेत महिला कैरल मोस्ले ब्राउन थीं, जिन्हें 1992 में चुना गया था।

कमला का समर्थन राष्ट्रपति ओबामा ने किया है और वह फिलहाल कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल हैं। प्रमिला को वरमोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स का समर्थन प्राप्त है। प्रमिला और लतिका भी इस कांग्रेस में जगह बनाकर इतिहास रच सकती हैं। अभी तक कांग्रेस में कोई भारतीय अमेरिकी महिला नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *