‘खतरनाक टकराव बिंदु’ पर पहुंचे अमेरिका-रूस संबंध

मॉस्को, 22 जुलाई : रूस ने कहा है कि उसके और अमेरिका के बीच संबंध एक ‘खतरनाक टकराव बिंदु’ पर पहुंच गये हैं और वाशिंगटन उस पर लगातार व्यवस्थागत दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है।

‘खतरनाक टकराव बिंदु’ पर पहुंचे अमेरिका-रूस संबंध

रूसी विदेश मंत्रालय के कॉलेजियम की बैठक के बाद बुधवार को उसकी ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका की हरकतों के कारण हाल के वर्षों में रूस और अमेरिका के बीच संबंध खराब हो रहे हैं। रूस पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश व्यवस्थागत दबाव बना रहे हैं, जो काफी हद तक वैचारिक कारकों से प्रेरित है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका का रूख अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन करता है और इसका कड़ा विरोध किया जायेगा। रूस अपने वैध हितों को बनाए रखेगा।

मंत्रालय के अनुसार, जिनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बिडेन के बीच जून में हुए शिखर सम्मेलन से यह पता चला कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान जैसे क्षेत्रों में रचनात्मक बातचीत को पुनर्जीवित करने के अवसर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *