पब्लिक डिमांड पर कपिल शर्मा ने शेयर की ये तस्वीर

कॉमेडियन कपिल शर्मा कुछ दिनों पहले ही एक बेबी बॉय के पापा बने। कपिल को एक बेटी भी है। ऐसे में इस बार का फादर्ल डे उनके लिए काफी खास रहा। कपिल ने दोनों संग फादर्स डे मनाया और अपने फैंस को भी सरप्राइज दिया है। कपिल शर्मा ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को पहली बार दिखाया है।

पब्लिक डिमांड पर कपिल शर्मा ने शेयर की ये तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कपिल ने एक तस्वीर शेयर कि जिसमें उन्होंने गोद में त्रिशान और अनायरा साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कपिल ने लिखा, ‘पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ। हैप्पी फादर्स डे।’

कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के साथ ही कपिल के फैंस कपिल को फादर्स डे की बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *