फ्रांस के अरबपति सांसद ऑलिवर डसॉल्ट का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन

पेरिस 08 मार्च : फ्रांस के सांसद, अरबपति और डसॉल्ट विमान बनाने वाले परिवार के सदस्य ओलिवर डसॉल्ट का फ्रांस के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

फ्रांस के अरबपति सांसद ऑलिवर डसॉल्ट का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन

मीडिया रिपोर्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना कल शाम लगभग पांच बजे नॉरमेंडी में हुई। इस दुर्घटना में पायलट की भी मौत हो गयी है। हेलीकॉप्टर में डसॉल्ट और पायलट के अलावा और कोई भी सवार नहीं था।

https://twitter.com/RichardFerrand/status/1368641186051817475

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने श्री डसॉल्ट के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ऑलिवर डसॉल्ट फ्रांस से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने उद्योगपति, सांसद ,कानून निर्माता और वायु सेना में रिजर्व कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। वह अपने पूरे जीवन में देश की सेवा करने से कभी नहीं रूके।” श्री मैक्रों ने श्री डसॉल्ट की मौत को बहुत बड़ी क्षति बताया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की है।

श्री डसॉल्ट दिग्गज उद्योगपति सेर्जे डसॉल्ट के पुत्र थे। श्री डसॉल्ट 2000 में फ्रांस के निचले सदन के सांसद बने थे। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को वह छुट्टियां मनाने के लिए गये हुए थे और उसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *