परवेज मुशर्रफ की मां का निधन, लखनऊ में हुआ था जन्म

दुबई : पकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (retd) परवेज मुशर्रफ की मां का निधन हो गया है, उनकी उम्र 100 वर्ष थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज़रीन बेगम का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। परवेज मुशर्रफ की मां उनके साथ दुबई में रह रही थीं और वह लंबे समय से बीमार थीं।

ज़रीन बेगम का जन्म 1920 में लखनऊ में हुआ था। राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने परवेज मुशर्रफ की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी सलामती और धैर्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *