क्रिकेट के ही नहीं क़ीमती कारों और घड़ियों के भी जुनूनी हैं हार्दिक पांड्या

क्रिकेट के दीवाने हार्दिक पांड्या को लग्जरी कारें और वॉच काफी पसंद हैं।

 हार्दिक के पास करोड़ों की कार और वॉच का शानदार कलेक्शन है। उनके कलेक्शन की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हार्दिक पांड्या की बेहद महंगी और स्टाइलिश करों के जानकारी आपके लिए हाज़िर है।

इस समय हार्दिक पांड्या के वॉच कलेक्शन में लेटेस्ट प्रोडक्ट Patek Philippe Nautilus शामिल है, जिसकी कीमत 1.65 करोड़ रुपये है। आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान पांड्या ने फोटोशूट कराया था, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। यह शानदार वॉच उनके फैंस वहां ज़रूर देख चुके होंगे। ये पांड्या के कलेक्शन की सबसे महंगी वॉच है।

गाड़ियों की बात करें तो ऑरेंज लेंबॉर्गिनी हुराकैन ईवो हार्दिक की पसंदीदा कार है जोकि उनके कलेक्शन की सबसे महंगी कार भी है। महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस गाडी की कीमत 3.73 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज की Mercedes G63 AMG भी हार्दिक पांड्या के कार कलेक्शन में मौजूद है। इस कार को हार्दिक पांड्या डिनर या पार्टीज में जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हार्दिक को ये अपने बेहद रॉयल लुक के कारण बहुत पसंद है। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपए से अधिक है।

पांड्या के कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग भी शामिल है। इस कार के साथ भी हार्दिक पांड्या को कई बार स्पॉट किया गया है। इस लग्जरी एसयूवी कार की कीमत भी करीब 3 करोड़ के करीब है। दर्शकों ने पांड्या की कुछ सेल्फी इस कर के साथ ज़रूर देखि होंगी।

हार्दिक के कलेक्शन में शामिल महंगी घड़ियों में रोलेक्स ओएस्टर परपीचुअल डेटोना कोस्मोग्राफ शामिल है। यह अपने वक़्त की सबसे महंगी घड़ी रही है। इस घड़ी में सोने के अलावा डायमंड भी लगे हुए हैं। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *