अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में IS सरगना की मौत

वाशिंगटन। दक्षिणी अफगानिस्तान के एक प्रांत में अमेरिका के एक ड्रोन हमले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट की शाखा का एक शीर्ष नेता मारा गया। खूंखार आतंकवादी संगठन के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

isis

यह जानकारी पेंटागन ने दी है। 26 जुलाई को हुए ड्रोन हमले में हाफिज सईद खान अपने सहयोगियों सहित मारा गया। पेंटागन के उप प्रेस सचिव गॉर्डन ट्रोवब्रिज ने बताया कि अमेरिका और अफगान विशेष अभियान बलों ने एक जुलाई से 30 जुलाई तक दक्षिणी नांगरहार प्रांत में आईएसआईएस के खिलाफ अभियान चलाया था। ट्रोवब्रिज ने बताया कि इस बार अमेरिकी बलों ने 26 जुलाई को नांगरहार प्रांत में अचिन जिले के इस्लामिक स्टेट के हाफिज सईद खान को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें उसकी मौत हो गयी। खान को अमेरिका और गठबंधन बलों के खिलाफ हमलों में सीधे भाग लेने और अपने कृत्यों से विशेषकर नांगरहार में अफगानिस्तानियों को आतंकित के लिए के लिए जाना जाता था। नांगरहार प्रांत 2015 की गर्मियों से आईएसआईएल-खुरासान की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *