शबाना आजमी का अपनी एक्सीडेंट की फोटो वायरल होने से शबाना आज़मी नाखुश

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी का 18 जनवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया था. इस एक्सीडेंट में लहूलुहान अभिनेत्री को नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था.

शबाना आजमी के एक्सीडेंट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं थी. अब पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी का रिएक्शन आया है. हाल ही में शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक्सीडेंट की तस्वीरें वायरल होने की वजह से उनका परिवार खुश इससे खुश नहीं था.

https://twitter.com/WORLDNEWSLAND1/status/1240126299684904963?s=20

बता दें, शबाना आजमी के एक्सीडेंट की उन तस्वीरों में जमीन पर खून से लथपथ पड़ी नजर आईं थीं. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने इन तस्वीरों के वायरल होने को लेकर बताया कि उनके परिवार को यह पसंद नहीं आया था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह अस्पताल में थीं और धीरे-धीरे ठीक हो रही थीं तब उन्हें इन तस्वीरों का कोई अंदाजा नहीं था.

 

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने आगे बताया कि उनका परिवार इससे नाखुश था. वहीं, बता दें, एक्सीडेंट के दौरान शबाना आजमी के पति और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) भी उनके साथ कार में मौजूद थे. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस शबाना आजमी फिल्म ‘शीर-कोरमा’ में नजर आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *