दिल्ली में मॉब लिंचिंग: चोरी के इल्ज़ाम में 14 साल के नाबालिक की पीट-पीटकर क़त्ल

देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला है देश की राजधानी दिल्ली की, जहां चोरी के शक में भीड़ ने एक नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर इलाके में चोरी के शक में एक 14 साल के नाबालिग को भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, मृतक के मकान मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सबने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। लोगों की पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

कुछ लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस की दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों का कहना है कि जब पुलिस पहुंची तो उसकी मौत नहीं हुई थी। लेकिन, अस्पताल ले जाते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *