स्पाइसजेट की फ्लाइट में 6 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, ये है वजह

पटना से दिल्‍ली आ रही स्‍पाइसजेट की फ्लाइट में 6 महीने के बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि बच्ची दिल की बीमारी से पीड़‍ित थी। बच्ची के माता-पिता उसे पटना से दिल्‍ली लेकर आ रहे थे।

डीसीपी एयरपोर्ट के अनुसार बच्ची की तबीयत ठीक नहीं थी। बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा था। फ्लाइट पटना से दिल्ली आ रही थी. बच्ची और उसके माता-पिता ने स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर SG 8481 से दिल्ली के लिए उड़ान भरी लेकिन बच्ची ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही फ्लाइट में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बच्ची की पहचान रचिता कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची बिहार में बेगूसराय के बरौनी जिला के निंगा की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *