चिली चिकन कैसे बनाएं

नॉनवेज के शौक़ीन हैं तो आइये देखते हैं कि इतने लज़ीज़ डिश को आखिर कैसे बनाते हैं?

सामग्री :

2 ग्राम लहसुन, 2 ग्राम अदरक, 2 हरी मिर्च, 200 ग्राम शिमला मिर्च (लाल, पीली और हरी), 200 ग्राम प्याज, 50 ग्राम स्प्रिंग अनियन, ज़रूरत भर रेड चिली सॉस, 1 टेबलस्पून चिली सॉस, 1 टेबलस्पून टमैटो सॉस, 1 टेबलस्पून वाइन विनेगर, 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टेबलस्पून विनेगर, 2 ग्राम अजीनोमोटो, नमक स्वादानुसार, 2 ग्राम व्हाइट पेपर, 250 ग्राम बोनलेस चिकेन, 1 एग, थोड़ा रिफाइंड ऑयल, जरूरत भर मैदा और कॉर्नफ्लोर

बनाने की विधि :

1. चिकेन को छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इन पीसेज पर मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, अजीनोमोटो, व्हाइट पेपर, रेड चिली सॉस और अंडा डालकर 5 से 7 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।
3. सॉस पैन में तेल गर्म करने के बाद सभी मैरिनेटेड चिकेन को डीप फ्राई कर लें।
4. एक दूसरे पैन में ऑयल डालें। अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाएं।
5. इसमें थोड़ा सा पानी डालने के बाद बाकी सभी सॉस और मसाले डालकर मिलाएं।
6. अब फ्राइड चिकेन डालें और 1 मिनट तक पकाएं।
7. ऊपर से बारीक कटा स्प्रिंग अनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

ऐसे तैयार हो जाएगा लज़ीज़ ड्राई चिल्ली चिकन और अपने दोस्तों या फैमिली के साथ लुफ्त उठाये इस स्वादिष्ट नाश्ते का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *