पाकिस्तान ने अगले पांच सालों के लिए ईद के तारीखों का ऐलान किया

पाकिस्तान ने चांद को देखने वाली पहली वेबसाइट लॉन्च कर दी है। पाकिस्तान द्वारा लॉन्च की गई इस वेबसाइट पर चांद के निकलने की सटीक जानकारी मिलेगी। इस वेबसाइट की मदद से रमजान एवं ईद की शुरुआत बताने में मदद मिलेगी।

इस वेबसाइट के लॉन्च होने से चंद्र महीने की शुरुआत को लेकर जानकारी मिल सकेगी। इस वेबसाइट को यूआरएल pakmoonsighting.pk है। वेबसाइट की लॉन्चिंग पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने की। बता दें कि फवाद ने दो सप्ताह पहले ही वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर बनाने की घोषणा की थी।

 

खबर के अनुसार, वेबसाइट के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको अगले 5 साल तक का इस्लामिक कैलेंडर मिल जाएगा। इसके अलावा ग्रेगोरी कैलेंडर की तारीखें भी आपको मिलेंगी। साथ ही आप यह भी जान सकेंगे कि चंद्र महीने का पहला दिन कब पड़ेगा। इस साइट का मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *