देश के कई राज्यों तेलंगाना, ओडिसा, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।इन राज्यों में कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों सहित भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

तेलंगाना राज्य के रामगुंडम में मंगलवार को तापमान 47 दशलमल दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत की राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक 41 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को इसके 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ओडीसा में मंगलवार को कम से कम ग्यारह स्थानों पर तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वर्ष बढ़ते तापमान के कारण झीलों, तालाबों और कुंओं में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है।
https://twitter.com/Puneetvizh/status/1133611368324591616
ओडिसा का सोनपुर 44 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। संबलपुर में 44 दशमलव सात और तितलागढ़ में 44 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के पश्चिमी इलाकों में कल तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी से अब तक 30 से अधिक लोगों की जान गई हैं। समुद्र तटीय इलाकों में भारी उमस के कारण लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। भुवनेश्वर में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार के दिन भी भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
