मुरादाबाद में सुपारी देकर बेटी-दामाद ने कराई थी वृद्ध की हत्या

मुठभेड़ में शातिर बदमाश सूखा को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासाआरोपी बेटी समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार, दी थी पौने दो लाख की सुपारी


मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव नगलियां में 19 नवंबर की रात रामगोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामगोपाल की बेटी ममता और जेल में बंद दामाद छत्रपाल ने पौने दो लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। दोनों ने हिस्ट्रीशीटर इस्लाम उर्फ सूखा को पौने दो लाख रुपये की सुपारी देकर रामगोपाल को गोली मरवाई थी।

 

बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी सूखा को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दा हटाया। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बेटी ओर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *