आमिर संग काम करने से दीपिका ने किया इंकार!

दीपिका पादुकोण अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के बाद दीपिका के वर्कफ्रंट को लेकर एक बड़ी खबर आई हैं कि उन्होंने आमिर खान की महाभारत में काम करने से इंकार कर दिया हैं।


आमिर खान अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट को बनाने की तैयारी में हैं। वे महाभारत पर एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज में दीपिका के भी काम करने की अफवाह थी। मगर ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने इस महाभारत में द्रोपदी के अहम किरदार को निभाने से मना कर दिया है।

कुछ महीनों पहले दीपिका को सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ आमिर खान के घर पर स्पॉट किया गया था तब से कयास लगाए जा रहे थे कि आमिर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत में दीपिका द्रोपदी का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार मगर अब उन्होंने इस वेब सीरीज में काम करने से इंकार कर दिया हैं।
हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिली कि आखिर उन्होंने इस रोल को निभाने से क्यों इंकार किया है। आमिर और दीपिका ने कभी भी साथ काम नहीं किया हैं। दोनों के फैंस को इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए शायद और इंतजार करना पडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *